जयपुर के राजापार्क स्थित क्लब में गुरुवार को लोहड़ी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। परफेक्शन विद पैशन ग्रुप की संचालिका अमृता वी आहूजा और मिहिका आहूजा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग सौ महिलाओं को एकजुट कर भारतीय संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में चन्नी आहूजा ने सभी की मंगलकामना के साथ लोहड़ी प्रज्वलित की। पारंपरिक प्रसाद के रूप में पॉपकॉर्न, मूंगफली और रेवड़ी का वितरण किया गया। विशेष रूप से आमंत्रित कोरियोग्राफर के मार्गदर्शन में महिलाओं ने लोहड़ी गीतों पर भांगड़ा किया और विभिन्न थीम गेम्स में भाग लेकर पुरस्कार जीते। सभी महिलाएं पंजाबी परिधान में सजी हुई थीं जिन्होंने इस पहल को अपने मोबाइल में कैद किया। कार्यक्रम में डीजे और पारंपरिक ढोल की थाप पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। चाय-नाश्ते से शुरू हुआ यह कार्यक्रम स्वादिष्ट रात्रिभोज के साथ संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी मेंबर्स, किट्टी ग्रुप एडमिन और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य के कार्यक्रमों में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की। यहां देखें फोटोज


