लोहड़ी पर मिड-डे मील वर्कर फूकेंगी पंजाब सरकार का पुतला

अमृतसर| मिड-डे मील वर्कर यूनियन पंजाब की मीटिंग सूबा जनरल सेक्रेटरी ममता शर्मा की अगुवाई में कंपनी बाग में हुई। इसमें ममता शर्मा ने कहा िक एक तरफ पंजाब सरकार की ओर से हमें बहुत कम मानभत्ता दिया जाता है, जिसके साथ घरों का गुजारा बहुत मुश्किल से चलता है। आप पार्टी ने सत्ता में आने से पहले वर्करों का मान भत्ता दोगुना करने का वादा िकया था, लेकिन आज तक सरकार वादा पूरा नहीं कर सकी। इसके चलते 11 और 12 जनवरी को लोहड़ी के मौके पर मिड डे मील वर्कर पूरे पंजाब में सरकार के पुतले फूकेंगी। यदि सरकार के सारे मान भत्ते में जल्दी बढ़ावा नहीं िकया तो आने वाले समय में सरकार के खिलाफ तीखा संघर्ष िकया जाएगा। इस मौके पर कौर, सुखवंत कौर, कोट बाबा दीप िसंह, प्रेम आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *