भास्कर न्यूज | लोहरदगा लोहरदगा सदर थाना में बीते कुछ समय से हो रहे चोरी की वारदात पर छापामारी अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले पर बुधवार को जिला पुलिस कप्तान शादी कंवर रिजवी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर आरोपियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कई दिनों से शहरी क्षेत्र में चोरी की घटना कारित हो रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर निगरानी रखी जा रही थी। 24 जून 2025 एवं 25 जून 2025 के अर्द्ध रात्रि में सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोहरदगा थाना के शहरी क्षेत्र जुरिया, राजा बंगला के आस पास भ्रमणशील हैं। तुरंत पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, लोहरदगा, सअनि अमरनाथ पाण्डेय एवं लोहरदगा थाना के सशस्त्र बल के साथ जुरिया स्थित चण्डी स्थान के करीब 25 जून की रात 1:20 बजे पहुंचे। मो. यासीन अंसारी के घर वाले दरवाजे पर तीन-चार लड़के पेचकस, रींच, रड जैसे सामान से घर का ग्रिल खोलने को प्रयास कर रहे थे। पुलिस पार्टी को देखते ही भागने लगे। इस पर थाना प्रभारी, लोहरदगा एवं सशस्त्र बल ने दो लोगों को खदेड़ कर पकड़ लिया। 2-3 लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पकड़े गए आरोपियों में खूंटी के बिरदा गांव के रहने वाले संतोष उरांव तथा गुमला जिले के बनटोली गांव निवासी जीतराम उरांव शामिल हैं। दोनों की तलाशी लेने पर ग्रिल खोलने वाला 1 पेचकस, 1 देशी पिस्टल, एक 315 बोर का जिन्दा गोली, एक पिकअप गाड़ी में लोड भारत कंपनी का 7.5 केवी का जेनरेटर, 1 बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूर्व में चोरी हुए बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल एवं लोहरदगा थाना में हरमू कोयल नदी के श्मशान शेड से चोरी जेनरेटर को बरामद किया गया। छापामारी दल में रत्नेश मोहन ठाकुर, पु.नि.-सह-थाना प्रभारी, लोहरदगा, सअनि अमरनाथ पाण्डेय, लोहरदगा थाना, सअनि चंद्रदीप मेहता, लोहरदगा थाना, चा.आ. मुकेश शर्मा, लोहरदगा थाना, चा.आ. सत्यकिषोर, लोहरदगा थाना, हव. जे. शहर, लोहरदगा थाना, आ. कुन्दन उरांव, लोहरदगा थाना, म.आ. जुलिया कन्डुलना, लोहरदगा थाना शामिल थे।


