लोहागढ़ स्टेडियम भरतपुर में अंडर-20 जिला स्तरीय पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन एवं महिला वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष सत्य प्रकाश लुहाच के निर्देशन एवं जिला कुश्ती संघ सचिव जगत सिंह गुर्जर और जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष जीवनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि यश अग्रवाल, प्रवीण की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वही विशिष्ट अतिथि मुकेश सोलंकी अजान, चंद्रभान पहलवान, अमित कुमार और आकाश हथेनी रहे। सभी अतिथियों का हाथी पहलवान, जीतू पहलवान, लाला पहलवान, हरवीर पहलवान, गौरव पहलवान, सुरेश पहलवान ने माला पटका एवं पुष्प गुलदस्ता देकर सभी का स्वागत सम्मान किया। कुश्ती प्रतियोगिता में गौतम कोच और नरेंद्र सिंह कोच ने निर्णायक की भूमिका अदा की। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के कुल 76 और महिला वर्ग में कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लुहाच ने बताया कि कोटा के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स विश्वविद्यालय कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं कुश्ती की नेशनल प्रतियोगिता भी दिनांक 20 से 22 अप्रैल तक मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स विश्वविद्यालय कोटा में ही आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह कुंतल के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल में 57 किग्रा में श्यामवीर, 61 किग्रा में सुमित, 65 किग्रा में मौसम, 70 किग्रा में सागर, 74 किग्रा में श्याम, 79 किग्रा में कान्हा, 86 किग्रा में अजय, 92 किग्रा में कौशल डागुर, 97 किग्रा में गणेश और 125 किग्रा में कृष्ण वीर विजेता रहे। वहीं पुरुष ग्रीको रोमन 55 किग्रा में महेश, 60 kg में कृष्ण, 63 किग्रा में ओमवीर, 67 किग्रा में राहुल सिंह, 72 किग्रा में चौहान, 77 किग्रा में विश्वेंद्र सिंह, 82 किग्रा में अमित फौजदार, 97 किग्रा में विष्णु पूनिया और 130 किग्रा में राम विजेता रहे। वहीं महिला वर्ग फ्रीस्टाइल में 53 किग्रा में खुशबू, 55 किग्रा में बबली, 62 किग्रा में साक्षी, 65 किग्रा में लतेश और 68 किग्रा में भूमिका कुंतल विजेता रही।


