लोहारा पुल के पास कमर्शियल व रेजिडेंशियल प्लॉट का प्लान

लोहारा पुल के पास इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा 450 एकड़ जमीन पर लैंड पूलिंग स्कीम के तहत कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का डिजाइन अप्रूवल के लिए भेजा जा चुका है और ट्रस्ट जल्द ही इसका टेंडर भी जारी करने जा रहा है। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रोजेक्ट की फाइल पास हो चुकी है और अब इसके काम को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसमें रोड के फ्रंट पर कमर्शियल प्लॉट्स और पीछे रेजिडेंशियल प्लॉट्स रखे जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होते ही लोहारा रोड और आसपास के इलाकों में जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस प्रोजेक्ट में बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी और इस रोड के भाव भी आने वाले दिनों में तेज हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को इस क्षेत्र में निवेश करना है, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। यह प्रोजेक्ट अटल अपार्टमेंट के बाद इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की अगली बड़ी योजना है। ट्रस्ट ने ये भी बताया कि दिसंबर 2026 तक अटल अपार्टमेंट का काम पूरा कर सभी अलॉटियों को उनके फ्लैट की चाबियां सौंप दी जाएंगी। इस नई स्कीम को लेकर इलाके के लोगों में उत्साह है, क्योंकि इससे क्षेत्र का विकास तेज़ी से होगा और व्यापारिक संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *