धौलपुर की सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर अवैध शराब के ठेके पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब बेच रहे आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देसी शराब को जब्त किया है। कारवाई को लेकर सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि अवैध गतिविधियों को लेकर एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा हैं। जिस अभियान के तहत डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि बरेह मोरी गांव के पास लोहे की दुकान में अवैध रूप से शराब का ठेका चलाया जा रहा हैं। सूचना मिलने के बाद डीएसटी टीम के साथ सदर थाना पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई की। जहां पुलिस को आता देख ठेके पर मौजूद दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से फरार आरोपियों की पहचान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के साथ शराब बिक्री के 4 हजार 60 रुपए मिले हैं। जिन्हें जब्त किया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी हैं।


