भास्कर न्यूज | डौण्डीलोहारा जुन्नापानी सब स्टेशन में लंबे समय से बिजली की लो वोल्टेज की समस्या थी। इसे देखते हुए बिजली विभाग ने नया फिटर तैयार किया। रेंगाडबरी फिटर से नंगूटोला, भीमाटोला, अन्नुटोला, रेंगाडबरी, चिलमगोटा, टुन्डेलकुंडेल को जोड़ते हुए नया फीडर बनाया गया। इन गांवों में अब नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू की गई। जेई अंजली ठाकुर और एई कुबेर मरकाम ने नए फिटर में पूजा-अर्चना की। नारियल फोड़ा गया। मिठाई का प्रसाद बांटा गया। सभी ने पर्याप्त बिजली आपूर्ति की कामना की। कहा गया कि अब लो वोल्टेज की समस्या नहीं होगी। बिजली से चलने वाली सभी मशीनें सुचारु रूप से चल सकेंगी। बिजली ऑफिस में जयेश जैन, निरंजन पड़ोती, पाल सिंह यादव, महेंद्र निषाद ने खुशी जताई।


