गुना| वंदना नगर में टूटी नाली स्कूली बच्चों और लोगों की परेशानी वदंना नगर में टूटी हुई नाली से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चों, मोहल्ले के निवासियों और आसपास के लोगों का आवागमन होता है। इसके अलावा, यह मार्ग एबी रोड और आरोन बायपास रोड को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिससे यहां से होने वाला यातायात काफी ज्यादा रहता है। टूटी नाली के कारण यहां गंदा पानी उछलने लगता है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नाली की मरम्मत और इस मार्ग को सुधारने की मांग की है। ताकि लोगों को गंदे पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।


