वंदे भारत ट्रेन अब बरनाला में रुकेगी:रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बरनाला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। बरनाला के निवासी लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। कुछ दिनों पहले जब वंदे भारत ट्रेन फिरोजपुर से बठिंडा, बरनाला और पटियाला होते हुए दिल्ली के लिए शुरू की गई थी, तब बरनाला में इसका स्टॉपेज नहीं दिया गया था। इस निर्णय से स्थानीय लोगों में काफी रोष था। इस संबंध में, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर यह मांग उठाई थी। सांसद मीत हेयर ने भी इस मुद्दे पर मंत्री से भेंट की थी। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि भाजपा नेताओं द्वारा की गई मांग को अब मान लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और अगले एक-दो दिनों में ट्रेन बरनाला में रुकना शुरू हो जाएगी। ट्रेन के पहले दिन गुजरने के दौरान, बरनाला रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग ट्रेन के रुकने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, ट्रेन के न रुकने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था और नारेबाजी भी की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *