वंदे मातरम के 150 साल पूरे:सलूंबर में अधिकारियों ने किया सामूहिक गायन, कलेक्टर बोले- वंदेमातरम को कर्तव्य के रूप में अपनाएं

सलूंबर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय के वीसी कक्ष में राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम’ के 150 साल पूरे होने पर शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘वंदेमातरम @150’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने राष्ट्रगीत के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि “वंदेमातरम केवल शब्दों का समूह नहीं है, बल्कि यह माँ भारती के प्रति श्रद्धा, समर्पण और स्वतंत्रता संग्राम की संघर्ष गाथा का प्रतीक है।” कलेक्टर मीना ने जोर दिया कि आज आवश्यकता है कि हम वंदेमातरम को केवल एक गीत के रूप में नहीं, बल्कि कर्तव्य के रूप में अपनाएं। उन्होंने देश के प्रति ईमानदारी, समाज के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का आग्रह किया। वीसी कक्ष में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के माध्यम से अपनी राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त रूप से व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *