वंशदीप ने रंगोत्सव प्रतियोगिता में जीता पहला पुरस्कार

अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर के कक्षा 9वीं बी के छात्र वंशदीप सिंह ने रंगोत्सव अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इ सके लिए उन्हें एक लैपटॉप, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। रायन इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो का छात्रों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए आभार व्यक्त किया है। प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा ने वंशदीप और उनके माता-पिता को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *