वंशिका ने कराटे में स्वर्ण पदक जीता

भास्कर न्यूज | लुधियाना इंदौर में नेशनल स्कूल गेम्स का आयोजन 20 से 24 दिसंबर को किया गया। इसमें कराटे इवेंट में भाग लेते हुए लुधियाना की वंशिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वंशिका ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 8-0 से, बिहार के खिलाड़ी को 11-3 से, तमिलनाडु के खिलाड़ी को 4-3 से और हरियाणा के खिलाड़ी को 8-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाड़ी को 9-1 से हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वंशिका के पिता एडवोकेट प्रमोद कुमार ने बताया कि वंशिका पिछले 11 वर्षों से कराटे की ट्रेनिंग हासिल कर रही है। पहली बार वह वर्ष 2019 में नेशनल स्कूल गेम्स के लिए जबलपुर गई थी परंतु वह कोई पदक हासिल नहीं कर पाई। फिर 2022 में वह स्कूल गेम्स स्टेट में जगह बनाने में सफल रही, लेकिन किसी कारण से वह फाइनल में जगह नहीं बना पाई। फिर पिछले साल 2023 में उसने कड़ी मेहनत की और पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत बनकर उभरी और दिल्ली में आयोजित स्कूल गेम्स नेशनल में रजत पदक जीता। इस वर्ष 20 से 24 दिसंबर तक इंदौर में आयोजित स्कूल गेम्स नेशनल में स्वर्ण पदक जीता है। जोकि उनके लिए बहुत खुशी का पल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *