बालोद| शहर के शिकारीपारा में बाइक से पेट्रोल निकालकर जिला कोर्ट के वकील की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अधिवक्ता धानेश्वर देशमुख ने जानकारी दी है कि 3 अप्रैल की रात 11.40 बजे बाहर आवाज आने पर रूम से बाहर निकला तो दो व्यक्ति बाइक से पेट्रोल की चोरी कर रहे थे। जब मना किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिससे ऊंगली, कलाई, होठ, सिर में चोट लगी है। मारपीट के बाद प्लास्टिक बोतल में भरा पेट्रोल को वहीं पर छोड़कर भाग गए। बालोद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 303(2), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


