वकील के घर पहली चोरी अनसुनी रही, दूसरे दिन फिर हाथ साफ कर गए चोर

भास्कर न्यूज |लुधियाना साहनेवाल के माजरा रोड स्थित न्यू मॉडल टाउन में पुलिस की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक वकील के बंद घर में दो दिन लगातार चोरी हुई। पीड़ित वकील प्रवीण बंसल (निवासी मोहाली) के अनुसार, उनका यह घर किराए पर है, जिसमें रमन नामक युवक रहता है। पहली चोरी 16 दिसंबर की शाम जब रमन काम से लौटा, तो देखा कि चोर खिड़की तोड़कर बाथरूम की पीतल की टूटियां व अन्य सामान ले गए हैं। पीड़ित ने तुरंत थाना साहनेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह को सूचित किया, लेकिन पुलिस ने न तो मौका देखा और न ही कोई कार्रवाई की। दूसरी चोरी पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाते हुए अगले दिन 17 दिसंबर को दोपहर 3 बजे चोर दोबारा उसी घर में दाखिल हुए और किचन व हॉल में रखा कीमती सामान समेट ले गए। दूसरी बार सूचना देने के बावजूद थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। डीसीपी के हस्तक्षेप पर कार्रवाई: दो दिनों तक थाने के चक्कर काटने और एसएचओ से कोई मदद न मिलने पर पीड़ित ने डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा से न्याय की गुहार लगाई। डीसीपी के हस्तक्षेप और थाने में फोन जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। स्थानीय निवासियों में पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *