वकील को घूंसे मारे, बाल पकड़कर घसीटा, VIDEO:बेटे को पीटने का कारण पूछा तो हमला किया, कंधे पर बैठ गया एक बदमाश

बाड़मेर में बेटे को बचाने आए भाजपा शहर उपाध्यक्ष और एडवोकेट चंपालाल पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके घूंसे मारे और बाल पकड़कर घसीटा। बचने के लिए दुकान में घुसे तो बाल्टी से मारा। मामला कोतवाली इलाके के महावीर नगर का रविवार देर रात 10 बजे का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। ASI अमीन खान ने कहा- सूचना मिलने पर रात को मौके पर गए थे। एक युवक को डिटेन किया था। सोमवार को रिपोर्ट दी है। अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया- बाड़मेर शहर अंबेडकर कॉलोनी निवासी चंपालाल पेशे से वकील भी है। रविवार रात उनका बेटा कानव और रिश्तेदार हरीश हाई स्कूल से फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे। ग्रीफ रोड पर 7-8 बदमाशों ने रास्ता रोककर हरीश से शराब के पैसे मांगे। हरीश ने पैसे देने से मना कर दिया। बदमाशों ने नाराज होकर बेटे और हरीश से मारपीट कर दी। किराना स्टोर में घुसकर बचाई जान
चंपालाल ने बताया- हरीश ने मुझे कॉल किया। इसके बाद मैं वहां पहुंचा और बदमाशों की तलाश की। महावीर नगर में किराना दुकान पर बदमाश बैठे दिखाई दिए। बदमाशों से पूछने लगा कि बेटे के साथ मारपीट क्यों की। नाराज होकर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। मैं जान बचाने के लिए किराना स्टोर के अंदर घुस गया। दुकानदार ने बीच-बचाव कर छुड़ाने का प्रयास किया। वहां पर खड़े लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया। आरोप है कि भागते हुए बदमाशों ने धमकी दी कि हमारी बड़ी गैंग है, मौका मिलते ही तेरे को जान से मार देंगे। किराना दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *