वकील को मारा चाकू…बुलेट से कुचलने की कोशिश:बिलासपुर में युवती के साथ घूम रहे एडवोकेट को युवकों ने रोका,हमला किया, भागकर बचाई जान

बिलासपुर जिला कोर्ट के एक वकील पर युवकों ने कार रोककर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उसे बुलेट से कुचलने की भी कोशिश की। वकील किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। वह अपने परिचित की युवती को घुमाने ले जा रहा था, इसी बात को लेकर युवकों ने विरोध करते हुए हमला किया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। नर्मदा नगर, संजय कोचिंग के सामने रहने वाले शिवांश पारासर (25) पेश से वकील हैं। 8 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी पूर्व परिचित युवती को शांति नगर से कार में कोनी की तरफ घुमाने लेकर जा रहे थे। दोनों नेहरू नगर स्थित चड्ढा बाड़ी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार में सवार कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे ने उन्हें रुकने का इशारा किया और रोक लिया। युवती को घुमाने के नाम पर दी गाली फिर किया हमला शिवांश ने उनके इशारे पर कार रोक दी। गाड़ी रुकते ही दोनों युवक उसके पास आ गए और यह कहते हुए गाली-गलौज करने लगे कि वह नित्या दुबे को कार में क्यों घुमा रहा है। वकील जैसे ही कार से बाहर निकले। तभी राजवीर बाबरा नाम का युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और शिवांश पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। वकील ने तत्काल बाइक पकड़ ली और राजवीर को सड़क पर गिरा दिया। चाकू से गले और कमर पर किया वार इस दौरान राजवीर उठकर वकील पर चाकू से वार करने लगा। हमले में वकील के गले के पीछे, कमर के पास और आंख के नीचे चोट आई। इसी बीच अन्य साथियों ने भी पत्थर से हमला किया। स्थिति बिगड़ते देख शिवांश किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। उसने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी और बाद में सिविल लाइन थाने पहुंचकर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *