वकील पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग:वकीलों ने SP को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम, दोस्त से मिलने गए वकील पर स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने किया था हमला

सीकर शहर के सदर थाना इलाके में मकर संक्रांति के दिन दोस्त से मिलने गए वकील पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग तेज हो गई है। आज सीकर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर 3 दिन में आराेपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। सीकर बार एसाेसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। पीड़ित वकील एडवोकेट शीशराम रूलानियां के भाई सांवरमल रूलानियां ने बताया कि गत 14 जनवरी को शीशराम सदर थाने के पीछे स्थित दोस्त हेमंत सोनी के घर गया था। उस दिन शाम करीब 7 बजे एक स्कार्पियो गाड़ी व 2-3 अन्य गाड़ियां हेमंत सोनी के घर के सामने तेज गति से निकलीं, पीड़ित के दोस्त हेमंत सोनी व कॉलोनीवासियों ने इसका विरोध किया तो स्कार्पियो गाड़ी सवार सुनील यादव व 7-8 अन्य लोग कॉलोनी की महिलाओं के साथ गाली-गलौच व बदतमीजी करने लगे। लाेगों की आवाज सुनकर बाहर एडवोकेट शीशराम ने विरोध किया तो आरोपी सुनील यादव व अन्य 7-8 बदमाशों ने शीशराम पर लोहे के सरिए व लोहे की पाइप से जानलेवा हमला किया और मारपीट करने लगे। शीशराम के दोस्त हेमंत के कान की सोने की बाली, शीशराम की जेब में रखा पर्स व जेब में रखे 5000/- रूपए नगद निकालकर ले गए। पीड़ित वकील शीशराम रूलानियां एस. के S.K. अस्पताल में एडमिट है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *