पटना | छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने वक्फ नियमों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का आदेश जारी किया। इस संबंध में उन्होंने अनुविभागीय दंडाधिकारी बैकुंठपुर को पत्र जारी कर चुनाव समिति का गठन करते हुए महबूबिया अंजुमन कमेटी पटना का विधिवत निर्वाचन कराने के निर्देश दिए। 9 नवंबर 2025 को कुछ लोगों ने वक्फ नियमों का उल्लंघन करते हुए एक निजी मकान में अंजुमन कमेटी पटना के पदाधिकारियों का तथाकथित गठन कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पटना के मुस्लिम समाज ने अवैध कमेटी गठन के खिलाफ कलेक्टर कोरिया, अनुविभागीय दंडाधिकारी बैकुंठपुर, वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी।


