वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा:नर्मदा में स्नान के बाद वट वृक्ष की 108 परिक्रमा की, पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वट सावित्री के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सबसे पहले मां नर्मदा में स्नान किया। इसके बाद बट वृक्ष की पूजा की। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विधि-विधान से बट वृक्ष की पूजा की और आरती उतारी। इसके बाद वट वृक्ष की 108 परिक्रमाएं की। अमरकंटक के नर्मदा मंदिर परिसर और पेंड्रा में स्थानीय और दूर-दराज से आई महिलाओं ने सुबह से ही पूजा शुरू कर दी थी। सभी महिलाओं ने व्रत रखा और पारंपरिक तरीके से पूजा की। महिलाएं पूरी भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना में लीन रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *