वडोदरा के सामूहिक विवाह समारोह में दुष्कर्मी का सम्मान:आरोपी ने मंच पर डांस करते हुए नोट भी उड़ाए, विधायक बोले- मुझे मामले की पूरी जानकारी नहीं

वडोदरा जिले के वाघोडिया से भाजपा विधायक धर्मेंद्रसिंह वाघेला के ट्रस्ट द्वारा रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मंच पर दुष्कर्म के एक आरोपी का स्वागत करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीजेपी कार्यकर्ता आरोपी आकाश गोहिल एक समय भाजपा विधायक का करीबी सहयोगी रह चुका है। आरोपी ने मंच पर नोट भी उड़ाए
इतना ही नहीं, आरोपी मंच पर नाचते हुए नोट उड़ाते भी नजर आया। स्वागत और नोट उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब गुजरात भाजपा विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। वहीं, वाघोडिया से भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह गोहिल का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे भी मीडिया के जरिए ही यह जानकारी मिली है। आकाश गोहिल के खिलाफ बलात्कार की शिकायत
गौरतलब है कि 21 वर्षीय विवाहिता ने 23 सितंबर 2024 को नंदेसरी पुलिस स्टेशन में आकाश गोहिल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में विवाहिता ने कहा है कि पड़ोस में रहने वाले आकाश गोहिल ने 22 सितंबर, 24 की रात उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसके परिवार के लोग एक रिश्तेदार के घर गए थे। आरोपी आकाश फिलहाल जमानत पर बाहर है। भाजपा का दोहरा रवैया उजागर हुआ: कांग्रेस
भाजपा के लिए शर्मनाक इस घटना को लेकर वाघोडिया तालुका के कांग्रेस अध्यक्ष नारणभाई पटेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा का दोहरा रवैया जनता के सामने उजागर हुआ है। बलात्कार के आरोपी को सम्मानित किया गया। उसके मंच पर नोट उड़ाकर कानून की धज्जियां भी उड़ाईं। यह सब भाजपा शासन में संभव है। भाजपा के राज में किये गये सभी अपराध माफ कर दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *