सोनहत | भरतपुर-सोनहत विधान सभा के सोनहत ब्लॉक के वनांचल ग्रामों में विधायक रेणुका सिंह के प्रयास से 45 करोड़ 24 लाख की लागत से 58 किमी पक्की सड़कों का निर्माण होगा। पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत 10 सड़कों के स्वीकृति से वनांचल के ग्रामीण इलाकों में आजादी के 75 वर्षों बाद विकास की रोशनी पहुंचेगी। इस स्वीकृति को लेकर संबंधित ग्रामों के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बता दें कि वनांचल के कई ऐसे गांव हैं, जहां आज भी सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कत होती थी, जहां विधायक रेणुका सिंह के दौरे पर लोगो की मुख्य मांग सड़क की ही थी। इसे पूरा करने विधायक ने आश्वाशन दिया था।


