वनांचल ग्राम पुटपुटा में मेला-मड़ई आयोजित हुई

पोलमी| ग्राम पुटपुटा के जय मां बूढ़ी माई डोकरिघटिया दाई मंदिर प्रांगण में वार्षिक मेला-मड़ई हुई। इस धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव में क्षेत्र के ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, अध्यक्षता ग्राम सरपंच शंकर धुर्वे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडरिया घनश्याम साहू, कृष्ण पुसाम, शिवकुमार धुर्वे, कन्हैया रजक, सतीश कोठारी, चन्द्रशेखर साहू समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ममता चंद्राकर ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण संस्कृति को जीवित रखने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *