वन्यजीवों के शिकार की कोशिश…2 आरोपी गिरफ्तार:बलौदाबाजार में कार, एयर गन और टॉर्च जब्त; दोनों को भेजा जेल

बलौदाबाजार के वन विभाग ने वन्य प्राणियों का शिकार करने की कोशिश में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोठारी बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने रात 10:30 बजे एक कार को रोका। जांच में वाहन से एयर गन, टॉर्च और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपियों की पहचान बंटी कुमार मैथ्यूज (कटगी, कसडोल) और सुरेंद्र फरमान दास (सुभाष ब्लॉक, कोरबा) के रूप में हुई। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 और आयुध अधिनियम 1959 के तहत कार्रवाई की। दोनों को न्यायालय प्रथम श्रेणी बलौदाबाजार में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी जीवन लाल साहू, महेंद्र लाल यादव, योगेश कुमार साहू, बिमलेश वर्मा, बुद्धेश्वर दिवाकर, खगेश्वर ध्रुव, भूपेन्द्र बंजारे और स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग मिला। वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर वन और वन्यजीव अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *