अतिक्रमण क्षेत्र में खंती खुदाई के दौरान वन अमले पर पथराव करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर 9 नामजद सहित कुल 15 लोगों पर एफआईआर की है। आरोपियों ने वन अमले पर गोफन के पत्थर व कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाई थी। साथ ही शासकीय कार्य में बाधा व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। थाना पिपलोद पुलिस ने हमले में घायल दो आरक्षक त्रिणेश पाटीदार, संजयसिह तोमर की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपियों में दुलसिंग तड़वी, ताराचंद पिता थानसिंग तड़वी, राकेश पिता दुलसिंग तड़वी, हुकुम पिता दुलसिंग तड़वी, लालू पिता जामसिंग तड़वी, अमरसिंग पिता गुलाब तड़वी सभी निवासी मिनाई टांडा ग्राम सेमल्या सहित जितेंद्र पिता परसराम भीलाला, सुनिल पिता रामसिंग भिलाला, रामसिंग भीलाला निवासी हांडिया शामिल है।


