वन कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बर्दाश्त नहीं करेंगे: यादव

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जशपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कांसाबेल में जिला अध्यक्ष नंदकुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, वन कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करना और सम्मान-गरिमा की रक्षा को प्राथमिकता देना रहा। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें प्रमुख रूप से जिला कार्यकारिणी के सम्मान समारोह के आयोजन का प्रस्ताव, विभिन्न परिक्षेत्रों में मौजूद ज्वलंत समस्याओं की समीक्षा, तथा संगठन को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक के दौरान सन्ना परिक्षेत्र के वन कर्मचारियों पर पड़ रहे अनावश्यक दबाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस संबंध में जिला अध्यक्ष नंदकुमार यादव ने इसे गंभीर मेटर बताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *