वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू

भास्कर न्यूज | अमृतसर देश में ‘वन नेशन–वन इलेक्शन’ के समर्थन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा युवा मोर्चा अमृतसर द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा अमृतसर के अध्यक्ष गौरव गिल ने की। कार्यक्रम में सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, सन्नी राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने युवा मोर्चा के कर्ण बेरी को ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ अभियान का जिला संयोजक तथा सौरभ महाजन को सह-संयोजक नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से देश को आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर भारी नुकसान उठाना पड़ता है। हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं तो समय, धन और संसाधनों की व्यापक बचत संभव है, जिसे जनकल्याण और विकास कार्यों में लगाया जा सकता है। ‘वन नेशन–वन इलेक्शन’ से शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और सरकारें अपने पूरे कार्यकाल में निर्बाध रूप से विकास और जनहित के कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। अभियान के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया। आने वाले दिनों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शहर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले भाजपा के 21 मंडलों में यह अभियान चलाकर जनता को जागरूक करेंगे और ‘वन नेशन–वन इलेक्शन’ के समर्थन के लिए प्रेरित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *