वन नेशन वन इलेक्शन टीम में इंदौर महापौर:प्रदेश स्तरीय टोली में बनाया सह संयोजक, रिटायर्ड जस्टिस आर्य बने संयोजक

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को नई जिम्मेदारी मिली है। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सह संयोजक बनाया गया है। रविवार को ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। भार्गव ने बताया कि अलग-अलग प्रदेशों के लिए इस तरह की टोलियों का गठन किया गया है। देशभर की टोलियां बहुत जल्दी दिल्ली में एक संयुक्त बैठक कर आगे की कार्ययोजनाओं पर मंथन करेंगी। टोलियों को मुख्य रूप से वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर जनजागरूकता फैलाने, आमजन से इस बारे में सुझाव लेने, प्रबुद्धजन से चर्चा करके की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टोलियां लोगों को यह समझाने का प्रयास करेगी कि वन नेशन वन इलेक्शन देशहित में कितना कारगर है और भविष्य में इसके लागू होने पर आमजन को क्या फायदा होगा। रविवार को बीजेपी ने एक लेटर जारी किया गया। इसमें लिखा है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी.डी.शर्मा ने वन नेशन वन इलेक्शन के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इसमें रोहित आर्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश को संयोजक बनाया गया है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *