राजस्थान सरकार के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने विधायक निधि में भ्रष्टाचार के मामले में कहा कि प्रदेश के सभी 200 विधायकों की विधायक निधि की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यही नहीं वन मंत्री ने आरपीएस अधिकारी दिव्या मित्तल रिश्वत मामले में सरकार की ओर से क्लीन चिट देने की बात पर कहा कि दिव्या मित्तल के रिश्वत मामले की भी सरकार पुन: जांच कराए। इसके अलावा मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को घेरते हुए कहा कि उन्होंने अलवर शहर में पानी लाने की योजना का विरोध किया है। जबकि उनका खुद का परिवार अलवर शहर में रहता है। उनको भी पानी चाहिए। इसके बावजूद वे सरकार के रहत समय से विरोध में लगे हैं। उनको आमजन के हित में पानी लाने की योजना में भागीदारी निभानी चाहिए। यह बात संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर के सूचन केंद्र में राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में मीडिया से कही। इसके अलावा सरकार के दो साल के विकास के कामों को गिनाया। सरकार की ओर से राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) की अधिकारी दिव्या मित्तल को क्लीनचिट दे जिसने दवा बिजनेसमैन से 2 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। इस पर वन मंत्री ने कहा कि दिव्या मित्तल रिश्वत केस की सरकार पुन जांच कराएं। करीब दो से तीन करोड़ रुपए की रिश्वत का मामला सामने आया था। जांच के बाद कार्यवाही होनी चाहिए। मंत्री शर्मा ने विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर कहा कि दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन के जरिए तीन विधायकों पर आरोप लगे हैं। उस मामले में सरकार ने तुरंत एक्शन लिया। मुख्य सचिव व डीजीपी व विजिलेंस अफसर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। सदाचार कमेटी में मामला गया है। आगे न्याय संगत कार्यवाही होनी चाहिए। मैं सहर्ष यह भी कहूंगा कि प्रदेश के सभी विधायकों की विधायक निधि का आवंटन की निष्पक्ष कमेटी से जांच करानी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष शहर में पानी रुकवा रहे वन मंत्री शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को लेकर कहा कि जूली विपक्ष में हैं। खुद अलवर में रहते हैं। उनके परिवार को भी पीने के पानी की जरूरत है। वे लगातार अलवर शहर में पानी लाने की योजना का विरोध करने में लगे हैं। लेकिन किसी के विरोध करने से राज नहीं रुकता या झुकता नहीं है। ये जनता का मामला है। जनता काे पानी चाहिए। जूली को आगे आकर योगदान करना चाहिए। आगे युवाओं के हाथ में कम उम्र के नेता को बीजेपी में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर मंत्री शर्मा ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। हमारे प्रधानमंत्री ने विशेष अभियान भी चलाया है।नए युवा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का अभियान आगे बढ़ा है। बीजेपी ने नितिन नबीन को अध्यक्ष बनाकर सबको सोचने को मजबूर कर दिया। दूसरी पार्टियों में परिवारवाद चलता है। बंगाल में एक ही अध्यक्ष है। वही मुख्यमंत्री हैं। उन सब दलों को सोचने की जरूरत है। अच्छा कार्य करने वाले को मौका मिलना चाहिए। बीजेपी में राजनीति सुचिता है।


