वन-वाटिका-कॉन्वेंट रोड पर डिवाइडर जरूरी, बढ़ रहा हादसों का खतरा

राजगढ़| पुराने बस स्टैंड से कॉन्वेंट स्कूल और वन-वाटिका की ओर जाने वाली सड़क वाहन चालकों के लिए खतरनाक बनती जा रही है। यहां करीब 150 मीटर बाद सड़क दो हिस्सों में बंट जाती है, लेकिन दोनों सड़कों के मुहाने पर न तो डिवाइडर है और न ही कोई सर्किल। इससे वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं। विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को साइड देने के प्रयास में कई बार गलत दिशा में चले जाते हैं। पहले सड़क संकरी थी, इसलिए वाहन चालक मुहाने तक पहुंचने के बाद ही अपने मार्ग की ओर मुड़ते थे। अब सड़क चौड़ी हो गई है, जिससे वाहनों की संख्या और गति दोनों बढ़ेंगी। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। यहां पहले भी कई बार बाइक सवार आपस में टकरा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *