वन विभाग:जसदेर धाम में वन विभाग 17 लाख रुपए से तैयार करवा रहा वॉकिंग ट्रैक, 50 फीसदी काम पूरा, मार्च तक तैयार होगा

शहर के जसदेर धाम में वन विभाग की ओर से 17 लाख लागत से वॉकिंग ट्रैक बनाया जा रहा है। वन विभाग जसदेर धाम तालाब के चारों ओर 400 मीटर वॉकिंग ट्रैक के साथ तालाब के बीच बने टापू पर झोपड़ी भी बनाएगा। ट्रैक पर वॉकिंग के बाद लोग झोपड़ी तक पहुंच सकें, इसके लिए सीढ़ियां भी तैयार करवाई जा रही हैं। ट्रैक की चौड़ाई 5 फीट रखी है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न रहे। जोधपुरी पत्थर की पट्टियों से बनने वाले ट्रैक के दोनों किनारों पर आधा फीट की दीवार बनाई जाएगी। करीब 50 फीसदी कार्य संबंधित फर्म की ओर से पूरा कर दिया गया है। तीन महीने पहले शुरू हुआ काम फरवरी तक पूरा होगा। रेंजर मगी चौधरी ने बताया कि 10 लाख लागत से ट्रैक तैयार होने के बाद 7 लाख रुपए से झोपड़ी बनाई जाएगी। इसके लिए पहले प्लेटफॉर्म तैयार होगा, इसके बाद पिलर खड़े करने के साथ आयरन शेड लगाई जाएगी। झोपड़ी तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। शहरवासी ट्रैक के तैयार होने के बाद प्राकृतिक आनंद ले सकेंगे। वॉकिंग ट्रैक के दोनों ओर सजावटी व फूलदार एक हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इनमें टीकोमा, मेहंदी, रेलिया, सदाबहार, बोगनवेल सहित पौधरोपण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *