वन विभाग:महिला वनकर्मी से छेड़छाड़ में 4 साल बाद एपीसीसीएफ मीणा पर केस दर्ज

वन विभाग बैतूल में 2021 में तत्कालीन सीसीएफ मोहन लाल मीणा के बहुचर्चित महिला वनकर्मियों के उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामले में महिला फॉरेस्ट गार्डों की शिकायत पर सोमवार रात को केस दर्ज किया गया। जांच के 4 साल बाद जांच प्रतिवेदन एसपी निश्चल झारिया के पास पहुंचा। इसके बाद आईएफएस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। वर्तमान में मीणा भोपाल में एपीसीसीएफ हैं। वर्ष 2021 में बैतूल वन वृत में सीसीएफ रहे मोहन लाल मीणा के खिलाफ बैतूल की महिला वनकर्मियों ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न के अलावा फोन पर घर बुलाने, फील्ड में अकेले साथ चलने के लिए दबाव बनाने की शिकायत प्रमुख सचिव वन को की थी। प्रमुख सचिव वन ने दो अलग-अलग जांच दल बनाकर बैतूल भेजे थे। एफआईआर दर्ज कराई गई है
एक अधिकारी के खिलाफ भोपाल से जांच रिपोर्ट आई थी। जांच रिपोर्ट के बाद महिला वनकर्मी को बुलाकर गंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। – निश्चल झारिया, एसपी, बैतूल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *