कुन्दा | वन विभाग की टीम ने सोमवार की शाम को एक गुप्त सूचना के आधार पर नवादा पंचायत के पिंजा वन विभाग के जंगल से बेस कीमती सखुआ और करम के लगभग 10 पीस लकड़ी बरामद किया है। प्रभारी वनपाल मुन्ना उरांव ने बताया कि वन विभाग की टीम को एक सूचना मिली कि तस्करी के लिए लकड़ी काट कर जंगल में रखा हुवा। वन विभाग की टीम ने जंगल मे छापेमारी अभियान चलकर लकड़ी बरामद कर वन विभाग लाया गया है और आगे की करवाई किया जा रहा है।


