वन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास:अवैध-खनन रोकने पर की मारपीट, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

जालोर के करड़ा थाना क्षेत्र में सांतरू वन क्षेत्र के पाल नाका इलाके में अवैध खनन रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। अवैध रूप से पत्थर ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने पर चालक ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट करवाई और ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। घटना को लेकर करड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। गश्त के दौरान पकड़ा गया पत्थर से भरा ट्रैक्टर
रानीवाड़ा रेंज के अधीन पाल नाका क्षेत्र में वनपाल नाका प्रभारी रामनारायण विश्नोई अपनी टीम के वनरक्षक विकास विश्नोई, राकेश कुमार और ओमप्रकाश के साथ बुधवार सुबह करीब 11.45 बजे गश्त पर थे। इसी दौरान वन क्षेत्र से बाडू पत्थर से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली आता दिखाई दिया, जिसे टीम ने रुकवाया। चालक ने परिचितों को बुलाकर कराया हमला
ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम सांतरू निवासी नवाराम पुत्र पीथाराम देवासी बताया। पूछताछ के दौरान उसने फोन कर अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में 15 से 20 लोग वहां पहुंच गए और वनकर्मियों पर हमला कर दिया। मारपीट और ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
हमलावरों ने एक वनकर्मी का कॉलर पकड़कर उसे नीचे गिराया और धक्का मुक्की की। इसके बाद जबरदस्ती ट्रैक्टर स्टार्ट कर आधे पत्थर मौके पर ही खाली कर दिए। दहशत फैलाने के लिए वनकर्मियों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास भी किया गया। हालात बिगड़ने पर वनकर्मियों को जान बचाकर मौके से हटना पड़ा।
घटना के बाद वनकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दांतवाड़ा से जाब्ता बुलवाया गया। करड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 6 आरोपी नामजद, सख्त कार्रवाई की बात
पुलिस ने नवाराम, बगदाराम, जामताराम, वचनाराम, गोवाराम और रमेश सभी निवासी सांतरू को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में मारपीट और गाली गलौज
घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें एक युवक वनकर्मी के साथ खींचतान करते और कॉलर पकड़कर घसीटते हुए नजर आ रहा है। वहीं वीडियो बना रहे कार्मिकों के साथ गाली गलौज करते हुए भी हमलावर दिखाई दे रहे हैं। देखे घटना के वीडियों…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *