वन विभाग की सुरक्षा दीवार का स्थानीय लोगों ने किया:बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने रूकवाया काम

सवाई माधोपुर के पुराने शहर के राम द्वारा इलाके में वन विभाग की ओर से रणथंभौर टाइगर रिजर्व की सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है सुरक्षा दीवार बनाने का स्थानीय लोगों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है गुरुवार को बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के साथ स्थानीय लोगों ने टाइगर रिजर्व की दीवार का काम रुकवा दिया लोगों का कहना है कि वन विभाग आटीला बालाजी के रास्ते को बंद कर रहा है जिसके चलते उनकी आस्थाएं हाथ हो रही है काम रुकवाने के बाद सूचना पर रणथंभौर टाइगर रिजर्व के बना अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया इस दौरान यहां पर लोग डरने पर बैठ गए। जिन्हें वन विभाग ने समझा बुझाकर धरने से हटाया। बजरंग दल के नगर अध्यक्ष नरेश हिंदी ने बताया कि पुराने शहर के रामद्वारा के पास आटीला बालाजी का मंदिर स्थित है। यह मंदिर सालों पुराना है। मंदिर पर तत्कालीन विधायक दीया कुमारी के कार्यकाल में सीसी रोड भी बनवाई गई थी। अब वन विभाग सुरक्षा दीवार बनाकर मंदिर का रास्ता बंद करना चाहता है। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। जिसे रोकने के लिए हाल ही में जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया था। जिसके बाद आज वन विभाग की ओर से सुरक्षा दीवार काम शुरू कर दिया गया। सूचना पर बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और काम रोकने के लिए यहां धरना दिया। सिंधी ने बताया कि यहां किसी भी कीमत पर सुरक्षा दीवार नहीं बनने दी जाएगी। फोरेस्टर पर लगाए अभद्रता करने का आरोप आटीला बालाजी के‌‌ महंत संत श्याम सुंदर दास ने बताया कि नाका राजबाग का फोरेस्टर विजय की ओर से यहां आकर अभद्रता की जा रही है। वह मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को यहां आने से रोकता है। वह भक्तों के साथ गाली-गलौच करता है। वहीं रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के आरओपीटी रेंजर अश्विनी प्रताप सिंह ने बताया कि काम रूकवाने की सूचना पर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के फ्लाइंग व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर कर लोगों समझाया गया। वन विभाग की ओर से लोगों को सीसी रोड की बराबर का गेट लगाकर दोनों तरफ सुरक्षा दीवार बनाने का आश्वासन दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *