वन विभाग की 7 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया:करीब 10 साल पहले से कब्जा चला आ रहा था, गेहूं व चने की फसल खड़ी

अलवर वन विभाग की टीम ने डहरा शाहपुरा रेंज के कारोली गांव में 7 बीघा वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। जिस पर सरसों व चने की खेती हो रही है। वनकर्मियों ने खुद की दीवार देने का काम शुरू करा दिया। इससे पहले संयुक्त सर्वे कराया गया था। तब अतिक्रमण चिह्नित होने पर कार्यवाही की गई है। रेंजर जगदीश प्रसाद ने बताया कि वन विभाग की जमीन पर करीब 8 से 10 साल से कब्जा था। उसका कब्जा हटाने की प्रक्रिया पहले से जारी थी। अब संयुक्त सर्वे पूरा होने के बाद 7 बीघा जमीन से कब्जा छुड़ाया है। जिस पर गेहूं व चने की फसल है। लेकिन अब वन भमि पर कब्जा ले लिया है। यह कब्जा स्थानीय ग्रामीण का था। जिसे पहले नोटिस दे दिया गया था। लेकिन कब्जा नहीं हटाने पर कार्यवाह की गई है। जिस जगह पक्की दीवार देने का काम भी शुरू कर दिया है। इस दौरा मौके पर वन पाल मदनलाल, सहायक वनपाल चिरंजीलाल, प्रमिला, मनीषा, कोमल, हमीद सहित मनोज मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *