वन विभाग शहर के बीचों बीच मुख्य कार्यालय की 66 हेक्टेयर जमीन पर सिटी लंग्स (ग्रीन फेफड़े) नाम से एरिया डवलप कर रहा है। 66 हेक्टेयर जमीन के करीब 51 हेक्टेयर हिस्से को कवर कर बबूल हटाते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत अब तक 30 हजार 540 अलग-अलग किस्मों के पौधे लगा चुका है। शहर के बीच हरियाली का बड़ा उद्यान विकसित हो रहा है। वन विभाग इसे ग्रीन लंग्स का नाम दे रहा है। सेहत और सुकून का ठिकाना बनाने के लिए इसे सिर्फ हरियाली तक सीमित नहीं रखा गया है, इसे शहरवासियों की सेहत और प्रकृति से जुड़ने का केंद्र बनाया जा रहा है। 2019 से 23 तक डीएमएफटी व कैंपा योजना के तहत 26.5 हेक्टेयर में 13900 तथा 24-25 में कैंपा योजना के तहत 24.5 हेक्टेयर में 16640 पौधे लगाए। 66 हेक्टेयर में से 51 हेक्टेयर में पौधरोपण किया गया है। शेष रही 15 हेक्टेयर जमीन पर बबूल को हटाते हुए पौधरोपण करवा जाएगा ताकि लोगों को शुद्ध हवा मिल सके। 1.25 किमी का वॉकिंग ट्रैक भी बनाया है।


