वरिष्ठ अधिवक्ताके निधन पर अधिवक्ता संघ में शोक

जामताड़ा |जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता विशेश्वर यादव के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यादव का निधन पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित हॉस्पिटल में बीते रविवार दोपहर 12 बजे हुआ। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व यादव ने वर्ष 1993 में जामताड़ा अधिवक्ता संघ की सदस्यता ग्रहण की थी और पांच दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रूप से वकालत करते रहे। वे अपने मृदुभाषी और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे तथा कभी किसी के साथ उनका कटु व्यवहार नहीं रहा। अधिवक्ता संघ के सचिव अरविंद सरकार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यादव अत्यंत विनम्र एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मृत्यु से अधिवक्ता समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है। लोकसभा के बाद सभी अधिवक्ताओं ने अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखा। मौके पर वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, सौमित्र सरकार, दीपक मिश्रा, अभिजीत बोस, त्रिलोचन पांडे, सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश भैया, मुक्ता मंडल, स्नेहलता पांडे, मुकेश कुमार सिंह, महेंद्र बर्मन, राकेश रंजन, निमाई राय, उमेश सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, तुषार क्रांति घोष सहित कई अधिवक्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *