जयपुर के वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान जयपुर में शनिवार को सम्मान समारोह और दीपावली मिलन वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। जयपुर के प्रतापनगर स्थित लीलशाह भवन में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा मुख्य अतिथि रहे। पार्षद महेंद्र कुमार शर्मा, भाजपा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र संयोजक प्रकाश तिवाड़ी और प्रतापनगर विकास रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कोठारी मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा और संचालन प्रेम शंकर शर्मा ने किया। समारोह के बाद लोगों को परिवार समेत दाल बाटी चूरमा परोसा गया।


