वरिष्ठ नागरिक मंच का प्रादेशिक सम्मेलन 5 अप्रैल को चित्तौड़ में होगा

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ वरिष्ठ नागरिक मंच संस्थान गांधीनगर उपशाखा की मासिक बैठक मंच के वरिष्ठ संरक्षक शांतिलाल नागोरी के मुख्य आथित्य व डा. योगेशचंद व्यास, बीएल ओझा व केएल खंडेलवाल के विशिष्ठ आथित्य में हुई। मंच उपशाखा के सचिव कल्याणमल आगाल ने बताया कि आगामी पांच अप्रैल को वरिष्ठ नागरिक संस्थान का प्रादेशिक सम्मेलन चित्तौड़गढ़ वरिष्ठ नागरिक मंच के तत्वावधान में आयोजित होगा जिसमे पूरे राजस्थान से 1000 से ज्यादा वरिष्ठजन भाग लेंगे, जिसके संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि शांतिलाल नागौरी ने इस सम्मेलन को चित्तौड़गढ़ के आन, बान, शान के अनुरूप करने का सुझाव दिया। मंच के महासचिव राधेश्याम आमेरिया ने बताया कि वर्ष 2026 की पहली बैठक में मंच द्वारा वरिष्ठों के संकल्प,मंच के संकल्प व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिसमें डॉ योगेश व्यास, भगवतसिंह तंवर, सत्यनारायण सिकलीगर, महेंद्र जैन, नंदकिशोर निर्झर, कल्याणमल आगाल, लक्ष्मी नारायण भारद्वाज, कौशल्या जोशी, योगेश जानी, देवीलाल आमेरिया, राजेश बोथरा, चंद्र प्रकाश खटोड़ ने अपने-अपने विचार रखे। सभा में कमला शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, छगनलाल खोईवाल, जगदीशलाल सुनार, जगदीशचंद्र चोखड़ा, रमेशचंद्र ओझा, माणकचंद जैन, बालमुकुंद जोशी, मनोहरलाल कुमावत, अंबालाल श्रीमाल, गोविंदलाल नुवाल, मदनलाल चावला, कन्हैयालाल नारानीवाल, महेंद्रकुमार जैन, गोविंद सोनी, शिवनारायण बजाज, मदनलाल टेलर, भीकचंद्र शर्मा, कृष्णगोपाल सोनी, धनुदेवी तेली, राजेंद्रकुमार कोदली, प्रेमचंद बोहरा, मांगीदेवी शर्मा, केशरसिंह भाटी, पारसकुवर भाटी, रामजस कोठारी सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित थे। लक्ष्मीनारायण भारद्वाज ने आभार जताया। संचालन कल्याणमल आगाल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *