वर्दी फाड़कर महिला आरक्षक को अर्धनग्न किया…7 गिरफ्तार:मास्टरमाइंड के चेहरे पर महिलाओं ने लिपस्टिक पोती, चप्पलों की माला पहनाई, फिर पुलिस ने निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया गया। अब इस मामले में एक और आरोपी कन्हैया राठिया को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। अब तक 7 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कन्हैया राठिया पुलिस से छिपते हुए आरोपी ओडिशा पहुंच गया था। जहां से सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 बजे पुलिस ने ओडिशा से उसे पकड़ा है। पूछताछ में अगर और नाम सामने आए, तो उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। इससे पहले सोमवार को गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी चित्रसेन साव का महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों ने सिग्नल चौक से न्यायालय तक जुलूस निकाला था। उसके चेहरे पर लिपस्टिक पोतकर चप्पलों की माला पहनाई गई। आरोपी से ‘पुलिस हमारी बाप है, वर्दी फाड़ना पाप है’ के नारे लगवाए गए। सड़क पर ही उठक-बैठक भी करवाई गई। महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, बदसलूकी और अमानवीय व्यवहार के मामले में चित्रसेन साव मुख्य आरोपी था। आरोपियों में मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास (सभी निवासी ग्राम आमगांव) और वनमाली राठिया, ग्राम झरना निवासी कन्हैया राठिया शामिल है। देखिए आरोपी के जुलूस की तस्वीरें… महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी, वीडियो भी बनाया प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ कर उसका वीडियो भी बनाया था। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों को भाई बोलकर कहती है कि, मुझे माफ कर दो, छोड़ दो। प्रदर्शनकारी कहते हैं कि, क्या करने आई थी। चप्पल से मारूं अभी। चलो भाग जाओ यहां से। इसके बाद उसे छोड़कर लोग चले जाते हैं। इससे पहले महिला TI को लात मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब जानिए पूरा मामला दरअसल, मामला 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई के विरोध से जुड़ा है। JPL कोयला खदान सेक्टर-1 कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों के लोग 12 दिसंबर से धरने पर बैठे हुए थे। 27 दिसबंर की सुबह करीब 9 बजे लिबरा चौक पर लगभग 300 ग्रामीण जमा हो गए। सड़क पर बैठकर आने-जाने का रास्ता रोक दिया। स्थिति बिगड़ती देख सुबह करीब 10 बजे अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया। धरनास्थल पर लगे टेंट में वापस भेज दिया। कुछ समय बाद भीड़ की संख्या करीब 1000 के आसपास हो गई। हालात बिगड़े, महिला TI को लात घूसों से पीटा घरघोड़ा के एसडीएम और पुलिस अधिकारी लगातार माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन भीड़ बार-बार सड़क पर आकर रास्ता रोकने की कोशिश करती रही। करीब दोपहर ढाई बजे अचानक हालात बिगड़ गए। भीड़ ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस पर जमकर लाठियां और पत्थर बरसाए गए। तमनार थाना प्रभारी कमला पुषाम को महिलाओं ने लात-घूंसे से पीटा। जिससे कई पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कोल हैंडलिंग प्लांट में घुसकर लगाई आग जिला प्रशासन के मुताबिक उग्र भीड़ ने मौके पर खड़ी पुलिस बस, जीप और एम्बुलेंस में आग लगा दी। कई अन्य सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद भीड़ जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट की ओर बढ़ गई। वहां घुसकर कन्वेयर बेल्ट, दो ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में आग लगा दी गई। प्लांट के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में भी पथराव स्थिति संभालने के लिए लैलूंगा की विधायक विद्यावती सिदार, रायगढ़ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई। अधिकारियों की मौजूदगी में भी पथराव हुआ और भीड़ दोबारा प्लांट की ओर जाकर आगजनी करती रही। JPL प्रबंधन ने जनसुनवाई नहीं करने का लिया फैसला 14 गांव के करीब 4 हजार से अधिक लोगों ने आंदोलन किया। उनकी एक ही मांग थी कि कोल ब्लॉक के लिए कराई गई जनसुनवाई निरस्त हो। जिसके बाद जिंदल कंपनी प्रबंधन ने प्रस्तावित कोल ब्लॉक गारे पेलमा सेक्टर-1 के लिए जनसुनवाई नहीं करने का फैसला लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *