जयपुर | वंदे मातरम् मार्ग स्थित वर्धमान ग्रुप की प्रमुख आवासीय परियोजना वर्धमान एमिनारा अपने वेनिस-इंस्पायर्ड डिजाइन और भव्य आर्किटेक्चर के साथ तेजी से आकार ले रही है। प्रोजेक्ट में ब्लॉक-सी में 14 फ्लोर, ब्लॉक-डी में 12 फ्लोर, ब्लॉक-ई में 8 फ्लोर की रूफ कास्टिंग पूरी हो चुकी है, जबकि ब्लॉक-के में 5 फ्लोर की शटरिंग पूर्ण हुई है। एक लाख वर्ग फुट के क्लब हाउस का स्ट्रक्चर पूरा हो गया है। मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक सेठिया ने बताया कि फेज-1 को शानदार रिस्पॉन्स मिला है और जल्द ही फेज-2 लॉन्च किया जाएगा।


