वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका भारी बारिश से बाढ़ के हालात; अब तक 16 की मौत

अमेरिका के दक्षिणी और मध्य-पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश और टॉर्नेडो ने तबाही मचा दी है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 10 मौतें टेनेसी में हुई हैं। बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से टेक्सास से ओहायो तक के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जगहों पर नदियों का जलस्तर आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। मिसौरी, केंटकी और आर्कनसॉ में भी मौतों की खबर है। मिसौरी में एक व्यक्ति बहते वाहन से बाहर निकलने के बाद डूब गया। केंटकी में 9 साल का बच्चा और 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई, जबकि आर्कनसॉ में 5 साल के बच्चे की जान गई। इस हफ्ते की शुरुआत में आए टॉर्नेडो कई रिहायशी इलाकों को पूरी तरह तबाह कर चुके हैं और इनमें कम से कम 7 मौतें हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *