वर्ल्ड अपडेट्स:इंडोनेशिया में सौ साल पुरानी स्कूल की इमारत गिरने से 49 बच्चों की मौत, 14 छात्र लापता

इंडोनेशिया में पिछले हफ्ते एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की इमारत गिरने की घटना में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। राहत कर्मियों ने शनिवार और रविवार को मलबे से 35 और शव निकाले। अब भी 14 छात्र लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा 29 सितंबर को जावा द्वीप के सिदोआर्जो इलाके में स्थित सौ साल पुराने स्कूल में हुआ था। जब इमारत गिरी, तब सैकड़ों छात्र अंदर मौजूद थे। ज्यादातर छात्र 12 से 19 साल के बीच के थे। केवल एक छात्र बिना चोट के बच पाया। 97 छात्रों को हल्की चोटें आईं और उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिक, स्कूल की दो मंजिला बिना अनुमति के बनाई जा रही थीं। इसी वजह से ढांचा कमजोर पड़ गया और पूरी इमारत गिर गई। निर्माण विशेषज्ञ मूजी इरमावन ने बताया कि कॉन्क्रीट डालते समय इमारत का ढांचा वजन नहीं झेल पाया, क्योंकि निर्माण मानकों का पालन नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य चलने के दौरान छात्रों को इमारत में नहीं होना चाहिए था। सिदोआर्जो जिले के प्रमुख सुबंधी ने भी पुष्टि की कि स्कूल प्रशासन ने निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। फिलहाल स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *