वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में चक्रवात की चेतावनी; तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

कनाडा के सस्केचेवान प्रांत के कई इलाकों में गुरुवार शाम चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। स्टॉटन, अकोला, ऑक्सबो जैसे शहरों में तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलों की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अभी टॉरनेडो की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ लोगों ने एस्टेवान और रेजिना के पास टॉरनेडो देखने की बात कही है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने व्हाइट सिटी के पास टॉरनेडो को जमीन से टकराते देखा। अधिकारियों ने कहा है कि लोग खिड़कियों से दूर मजबूत कमरों में शरण लें। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में फिर शुरू हुई स्टूडेंट वीजा की प्रक्रिया, सोशल मीडिया अकाउंट की सख्त जांच होगी अमेरिका ने छात्र वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है, जिसे कुछ समय पहले निलंबित कर दिया गया था। अब इस प्रक्रिया में सोशल मीडिया की सख्त जांच भी जोड़ी गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि अब छात्र वीजा के हर आवेदक के सोशल मीडिया अकाउंट की गहराई से जांच की जाएगी। इसमें वे पोस्ट, कमेंट या मैसेज देखे जाएंगे जो अमेरिका, उसकी सरकार, संस्कृति या संविधान के खिलाफ माने जा सकते हैं। नए नियम के अनुसार, अगर कोई आवेदक अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सार्वजनिक करने से इनकार करता है, तो उसका वीजा आवेदन रद्द किया जा सकता है। ऐसा माना जाएगा कि वह अपनी ऑनलाइन गतिविधियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है। ट्रम्प प्रशासन पहले ही यह प्रक्रिया शुरू कर चुका था। अब वीजा इंटरव्यू के लिए फिर से समय स्लॉट मिलने लगे हैं और दुनिया भर के छात्र इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *