वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने वेनेजुएला से तेल खरीदने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाया, इसमें भारत भी शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 25% एक्सट्रा टैरिफ का ऐलान किया है। टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा। ट्रम्प के मुताबिक इसका मकसद वेनेजुएला को सजा देना है। ट्रम्प ने कहा, वेनेजुएला जानबूझकर और धोखे से अमेरिका में अपराधियों और हिंसक गैंग के सदस्यों को भेजता है, जिनमें ट्रेन डी अरागुआ जैसे आतंकी संगठन भी हैं। इन अपराधियों को वापस भेजेंगे।’ इस फैसले से भारत की ऊर्जा रणनीति प्रभावित हो सकती है। भारतीय रिफाइनरियों ने हाल हमें वेनेजुएला से तेल खरीदना शुरू किया था। साल 2024 में भारत ने वेनेजुएला से 2.2 करोड़ बैरल तेल आयात किया। यह भारत के कुल तेल आयात का महज 1.5% था। जुलाई-2024 में अमेरिका ने रिलायंस को वेनेजुएला से तेल आयात की अनुमति दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *