वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में इंटरनेट बंद किया, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं। पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) के आदेश पर यह कदम उठाया गया है। इसके पीछ सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है। यह जानकारी द बलूचिस्तान पोस्ट ने दी है। इंटरनेट बंद होने का असर लाखों लोगों पर पड़ा है। पढ़ाई, ऑनलाइन काम, कारोबार और सोशल मीडिया तक पहुंच पूरी तरह ठप हो गई है। खासकर छात्र और इंटरनेट से कमाई करने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फैसला संभावित सुरक्षा खतरे के चलते लिया गया है। लेकिन सरकार ने अब तक इन खतरों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इंटरनेट सेवाएं कब तक बहाल होंगी। बलूचिस्तान सरकार पहले ही सार्वजनिक सभाओं पर पाबंदी लगा चुकी है। ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ के मुताबिक, राज्य के गृह विभाग ने 1 अगस्त से 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत चार या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस की 800 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, तकनीकी खराबी वजह बनी अमेरिका की प्रमुख विमान सेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस की तकनीकी गड़बड़ी के चलते बुधवार देर रात तक देशभर में 800 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और सैकड़ों उड़ानें घंटों की देरी से चलीं। इससे देश के भीतर और बाहर की यात्राएं बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई। सबसे ज्यादा असर ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरकांटिनेंटल एयरपोर्ट (IAH) पर पड़ा। यह यूनाइटेड एयरलाइंस का एक प्रमुख हब है। एयरलाइंस ने बयान में बताया कि यह समस्या उनके डिस्पैच और फ्यूलिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण हुई। कंपनी ने कहा, तकनीकी समस्या के कारण हम यूनाइटेड की उड़ानों को उनके डिपार्चर पर ही रोक रहे हैं। कि इस कारण और भी उड़ानों में देरी हो सकती है। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) ने पुष्टि की कि यह फैसला यूनाइटेड एयरलाइंस की ओर से लिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *