वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस में पकड़े गए रूसी जहाज के कैप्टन पर केस चलेगा, तेल टैंकर लेकर भारत आ रहा था

फ्रांस के अटलांटिक तट के पास पकड़े गए रूसी बेड़े से जुड़े एक तेल टैंकर के कैप्टन पर फरवरी में केस चलेगा। उसपर अधिकारियों के साथ सहयोग न करने का आरोप है। यह ट्रायल 23 फरवरी को ब्रेस्ट में शुरू होगा। दरअसल, फ्रांसीसी नौसेना ने रविवार को जहाज को पकड़ा था। यह टैंकर रूस के प्रिमॉर्स्क तेल टर्मिनल से 750,000 बैरल कच्चा तेल लेकर भारत जा रहा था। नौसेना ने इसे फ्रांस के अटलांटिक तट पर रोका और सेंट-नाजायर की ओर मोड़ दिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दावा किया कि यह जहाज रूस के पुराने टैंकरों के बेड़े का हिस्सा है। यह बेड़ा पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने के लिए कच्चे तेल के ट्रांसपोर्ट के लिए कई झंडों का उपयोग करता है। टैंकर का मौजूदा नाम बोराके है, जिसने कई बार अपना नाम बदला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *