वर्ल्ड अपडेट्स:लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू सैफुल्लाह मारा गया, अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ ​​अबू सैफुल्लाह मारा गया। सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सैफुल्लाह नेपाल में लश्कर के मॉड्यूल पर काम कर रहा था और भारत में आतंकियों की घुसपैठ और आर्थिक मदद जुटाने जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैफुल्लाह लश्कर के ऑपरेशनल कमांडर आजम चीमा उर्फ बाबाजी का सहयोगी था। सैफुल्लाह ने 2006 में नागपुर के RSS मुख्यालय पर हुए हमले में शामिल था। इसके अलावा रामपुर स्थित CRPF कैंप पर हुए आतंकी हमले और IISc बेंगलुरु पर हमले की साजिश में भी इसका हाथ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *