अमृतसर | एनजीओ वर्ल्ड कैंसर केयर के सहयोग से सनम काहलों (ऑस्ट्रेलिया) की अगुवाई में वार्ड-12, तुंग बाला पार्क में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। कैंप में मौजूद वार्ड-9 के प्रधान नरिंदर सिंह, परमजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, दविंदर सिंह बंटी, परमजीत सिंह हनी, मेला सिंह आदि ने यह जानकारी दी। उक्त ने बताया कि कैंप में महिलाओं और पुरुषों में कैंसर की शारीरिक जांच, महिलाओं के स्तन कैंसर, रक्त कैंसर की जांच, मधुमेह और रक्तचाप परीक्षण, मुफ्त दवाएं सामान्य बीमारियों की जांच के बाद आंखों की जांच और चश्मा भी निशुल्क वितरित किया गया।


