अमृतसर| श्री अकाल तख्त साहिब के 2 दिसंबर 2024 के आदेश के तहत शिरोमणि अकाली दल से 10 साल के लिए निष्कासित पूर्व अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा की शिअद में वापसी हो गई है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के मौजूदा जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा को पूरा कर लिया है। उन पर श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ अक्टूबर 2024 में हुई बातचीत में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप था, सिंह साहिबान प्रति आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल करने के चलते उन्हें 2 दिसंबर को अकालतख्त की फसील से पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पार्टी हाईकमान को इन्हें पार्टी से निकालने का आदेश दिया था।


